Posts

Showing posts with the label Coranavirus

कोरोना संक्रमण

Image
कोरोना संक्रमण आने वाले दिनों में हो सकता है ज़्यादा ख़तरनाक ? अमरीका में एक व्यक्ति को दो बार कोरोना का संक्रमण हुआ . डॉक्टरों की रिपोर्ट के मुताबिक़ , दूसरी बार हुआ संक्रमण ज़्यादा ख़तरनाक था . 25 साल के इस शख़्स को फेफड़ों में पर्याप्त ऑक्सीज़न नहीं मिल पा रहा था , तब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा . हालांकि , अब वे ठीक हो चुके हैं . दोबारा संक्रमण के मामले बहुत कम ही सामने आ रहे हैं , लेकिन लैंसेट के एक अध्ययन में यह सवाल खड़ा किया गया है कि ' आख़िर वायरस के ख़िलाफ़ कितनी इम्यूनिटी तैयार हो सकती है ?' मौजूदा मामले में अमरीका के इस शख़्स को कोई ऐसी ज्ञात स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं थी , जो उन्हें ख़ासतौर पर कोरोना संक्रमित होने के जोख़िम में डालती .   इस मामले में कब - क्या हुआ : 25 मार्च  - लक्षण दिखने का शुरुआती दौर जिसमें गले में ख़राश , खाँसी , सिरदर्द , जी मिचलाना और डायरिया हुआ . 18 अ...